Punjab Kesari MP ads

सागर गर्ल्स डिग्री कॉलेज की 999 छात्राओं को आई सप्लीमेंट्री, छात्राओं ने जमकर काटा बवाल

Monday, Oct 05, 2026-06:48 PM (IST)

सागर (देवेंद्र कश्यप) : सागर के गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्राओं को सप्लीमेंट्री आने के बाद सोमवार को छात्राओं ने कॉलेज के बाहर हंगामा करते हुए धरना शुरू कर दिया। छात्राओं का आरोप है कि बड़ी संख्या में छात्राओं को एक साथ सप्लीमेंट्री आने से परीक्षा परिणाम को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, बीए प्रथम वर्ष की करीब 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री आई है। इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं के सप्लीमेंट्री आने की जानकारी मिलते ही छात्राओं में नाराजगी फैल गई। छात्राएं कॉलेज के बाहर एकत्रित हुईं और धरने पर बैठकर मामले की जांच कराने की मांग की।

PunjabKesari

छात्राओं का कहना है कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी के साथ परीक्षा दी थी, लेकिन परिणाम में बड़ी संख्या में छात्राओं को सप्लीमेंट्री आने से वे परेशान हैं। छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन से परिणाम की दोबारा जांच कराने और यदि मूल्यांकन में किसी तरह की गड़बड़ी हुई है तो उसे दूर करने की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज की प्राचार्य ने जांच टीम गठित कर दी है। टीम द्वारा छात्राओं के परीक्षा परिणाम और संबंधित रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं को सप्लीमेंट्री आने के पीछे क्या कारण रहा। फिलहाल छात्राओं का धरना जारी है और कॉलेज प्रबंधन द्वारा जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News