नगरीय निकाय नतीजे 2022: 5 में से 2 पर कांग्रेस 2 पर बीजेपी, कटनी में निर्दलीय का कब्जा

7/20/2022 3:17:58 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 5 नगर निगम के नतीजे आज सामने आने शुरु हो गए हैं। इन 5 नगरनिगम में  मुरैना, कटनी, रीवा, देवास और रतलाम शामिल है। इन नतीजों में 2 शहरों में कांग्रेस और 2 पर भाजपा ने कब्जा किया है। वहीं कटनी में कांग्रेस-भाजपा की लड़ाई में निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारी है। नतीजों में कटनी में भाजपा की बागी निर्दलीय उम्मीदवार प्रीती सूरी , रीवा में कांग्रेस के अजय मिश्रा, देवास में भाजपा की गीता अग्रवाल, रतलाम में भी भाजपा की प्रहलाद पटेल और मुरैना में कांग्रेस प्रत्याशी शारदा सोलंकी ने जीत दर्ज की है।

  • 42 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद नगर पंचायत पृथ्वीपुर में भाजपा ने अपनी जीत दर्ज कराई 
  • कटनी 5 वे राउंड मे 5237 वोटों से निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति सूरी आगे
  • रीवा में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस के अजय मिश्रा ने प्रबोध व्यास को 9 हजार वोटों से हराया
  • रतलाम महापौर 9 राउंड बाद परिणाम: बीजेपी प्रह्लाद पटेल 76237, कांग्रेस मयंक जाट 67646, 8591 से बीजेपी की जीत तय
  • भिंड शहर के वार्ड क्रमांक 31 भाजपा प्रत्याशी दशरथ भदौरिया चुनाव जीते।
  • खरगोन नगर पालिका-कुल वार्ड 33, बीजेपी- 19, कांग्रेस-4, Aimim-3, निर्दलीय-7
  • नसरुल्लागंज में निकाय चुनाव में बीजेपी ने लहराया परचम, 13 वार्डों में 10 बीजेपी व 2 कांग्रेस एवं 1 निर्दलीय
  • भिंड नगरीय निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी दीपक शर्मा चुनाव जीते
  • कटंगी नगर परिषद के 15 वॉर्ड में भाजपा ने 9, कांग्रेस ने 2 और चार सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते
  • भिण्ड शहर के वार्ड क्रमांक 36 से भारतीय जनता पार्टी के भानु भदौरिया 496 वोटों से विजय
  • निवाड़ी- नगरीय निकाय चुनाव जेरोन खालसा नगर पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा
  • भिण्ड शहर के वार्ड क्रमांक 22 से कांग्रेस प्रत्याशी नानू अरेले जीते केबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया के साले चंद्रवीर सिंह कुशवाह चुनाव हारे
  • भिण्ड शहर के बार्ड क्रमांक 37 गिरजा देवी कोंग्रेश 122 मतों से चुनाव जीती।
  • भिण्ड शहर के बार्ड 38 से कांग्रेस के प्रत्याशी मनीष पुरोहित 325 बोट से जीते
  • भिंड नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 14 से नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अजीत सिंह भदोरिया चुनाव हारे कांग्रेस के राम अवतार सिंह भदोरिया ने 108 वोट से विजय हासिल की
  • नगर पालिका निगम मुरैना में कांग्रेस प्रत्याशी बीजेपी प्रत्याशी से 3475 वोट से आगे
  • शिवपुरी 20 जुलाई शिवपुरी जिले की नगर परिषद पिछोर में भाजपा-6 कांग्रेस पार्टी-6 निर्दलीय तीन स्थानों पर चुनाव जीते हैं। भाजपा एवं कांग्रेस की सीटें बराबर हैं ऐसी स्थिति में निर्दलीयों के ऊपर पूरा दारोमदार आकर टिक गया है वह महत्वपूर्ण भूमिका में आ गए हैं ।
  • नगरीय निकाय चुनाव में दतिया जिले से कांग्रेस का सूपड़ा साफ। दतिया, बड़ौनी, भांडेर, सेवड़ा और इंदरगढ़ में भी खिला कमल। भांडेर में 9 पर भाजपा, 2 पर कांग्रेस और 4 पर जीते निर्दलीय प्रत्याशी। दतिया जिले की जनता ने कांग्रेस को बुरी तरह नकारा। जनता ने भाजपा प्रत्याशियों पर जताया भरोसा।
  • पृथ्वीपुर नगर पंचायत पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा
  • मंत्री ओपीएस भदौरिया के विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने लगाई सेंध कांग्रेस को मिला जनता का समर्थन।
  • निकाय चुनाव में दतिया और बड़ौनी के बाद सेवड़ा में भी खिला कमल। सेवड़ा नगर पंचायत के 15 वार्डो के आए परिणाम। 9 पर भाजपा, 4 पर निर्दलीय और 2 सीटों पर कांग्रेस की जीत। वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा प्रत्याशी रामशंकर नगरिया भी बड़े अंतराल से जीते।
  • कोठरी नगर परिषद के परिणाम आए सामने 15 वार्डों में से 7 वार्डो पर रह कांग्रेस का कब्जा

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News