कविता पाटीदार को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित करने पर पर उषा ठाकुर ने जताई खुशी, कहा,- यह सौभाग्य की बात है

5/30/2022 12:22:02 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने राज्य सभा के लिए कविता पाटीदार को उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है। उषा ठाकुर ने कहा यह सौभाग्य की बात है कि खासतौर महू के लोगों के लिए सम्मान की बात है। कविता पाटीदार का नाम संगठन ने आगे बढ़ाया है।

PunjabKesari

चुनाव में बीजेपी की जीत का किया दावा

उषा ठाकुर ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि इंदौर बहुआयामी क्षेत्र में लगातार बेहतर काम कर रहा है। मुझे लगता है कि इंदौर हर क्षेत्र में देश में नंबर वन होगा। इस बार भी 16 के 16 महापौर बीजेपी के होंगे। हमारे यहां के निर्णय संगठन सामूहिक रूप से लेता है। संगठन जिसका भी नाम लेंगे उसे जिताने का काम हम सभी कार्यकर्ताओं का होगा।

संवैधानिक व्यवस्था से चलता है देश: उषा ठाकुर

इंदौर गौरव दिवस मनाने का उद्देश्य मां देवी अहिल्या के सदगुण इंदौर के लोग अपनाएं, इसी उद्देश्य से मनाया जा रहा है। सामाजिक क्षेत्र सांस्कृतिक क्षेत्र आधारित क्षेत्र क्षेत्र क्षेत्र में मां देवी अहिल्या के गुण को अपनाएं। वहीं उषा ठाकुर ने विवादित ज्ञानवापी के मुद्दे को लेकर कहा कि देश संवैधानिक व्यवस्था से चलता है। तथ्य प्रमाण जिसके पक्ष में गवाही देंगे, उसका पालन हम (बीजेपी) करेंगे।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News