BJP ने नरोत्तम मिश्रा को सौंपी उत्तर प्रदेश की ज़िम्मेदारी, ये है वजह

12/27/2018 11:12:39 AM

भोपाल: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरों-शोरों से शुरू कर दी है। बुधवार को पार्टी ने प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति कर दी। इन प्रभारियों में एक नाम मध्यप्रदेश के बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा का भी है। उन्हें उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, जहां लोकसभा की 80 सीटें हैं। लोकसभा चुनाव के लिहाज से 80 सीटों वाला उत्तर प्रदेश भाजपा के लिए सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण है, जिसने यूपी जीत लिया उसके लिए सत्ता तक पहुंचने की राह आसान हो जाती है।

 

सत्ता में आने के लिए सीटों की संख्या के लिहाज से उत्तर प्रदेश पर सभी पार्टियों की नज़र रहती है। तीन राज्यों में हार के बाद अब बीजेपी लोकसभा चुनाव में बाजी नहीं हारना चाहती। इसी को ध्यान में रखकर चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी ने राज्यों के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। इनमें यूपी सबसे महत्वपूर्ण है।

 

यूपी के लिए पार्टी ने तीन प्रभारी नियुक्त किए है।  उनमें से एक नाम मध्य प्रदेश के कद्दावर बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा का है. वे शिवराज कैबिनेट में लगातार मंत्री रहे हैं। यूपी जैसे राज्य के लिए नरोत्तम को चुना जाना अपने आप में महत्वपूर्ण है। उन पर विश्वास करने की वजह यह मानी जा रही है कि वे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। पार्टी अध्यक्ष के करीबी होने का उन्हें फायदा मिला है। 

 

 

suman

This news is suman