cm dhami in ujjain: महाकाल के दरबार में पहुंचे सीएम धामी, बोले,- कांग्रेस शुरू से करती आई है तुष्टिकरण की राजनीति

4/13/2022 5:31:50 PM

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने (pushkar singh dhami ujjain) आगामी चुनाव में जीत के लिए बुधवार को महाकाल मंदिर (mahakal temple) में अनुष्ठान किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय कृषि मंत्री गणेश जोशी (central minister ganesh joshi) भी साथ रहे। दोनों ने महाकाल मंदिर (mahakal temple) के गर्भगृह में 30 मिनट तक पूजा अर्चन की। महाकाल मंदिर (mahakal temple) आने से पहले सीएम धामी, नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे थे। सीएम बनने के बाद पहली बार अवंतिका नगरी (उज्जैन) में स्थित बाबा महाकाल के मंदिर (mahakal temple) पहुंचे।

PunjabKesari

कांग्रेस का हो रहा है सफाया: सीएम पुष्कर

उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उत्तराखंड (uttarakhand) को केंद्र के नेतृत्व देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का आशीर्वाद लिया है। वहीं दिग्विजय सिंह के गलत ट्वीट (digvijaya singh tweet) करने पर सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस के नेता हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति करते आए हैं। कांग्रेस (congress) हमेशा वोट के लिए राजनीति करती आई हैं। कांग्रेस का इस देश से धीरे-धीरे सफाया हो रहा है। इसलिए अब कांग्रेस मुक्त भारत का निर्माण हो रहा है। वहीं चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि जिस जगह से केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा वहां से चुनाव लड़ेंगे।

PunjabKesari

केंद्र करेगा तय उन्हें किस सीट से लड़ने हैं चुनाव: पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (pushkar singh dhami ujjain) ने 23 मार्च को सीएम पद की शपथ ली थी। सीएम पुष्कर सिंह धामी (pushkar singh dhami ujjain) ने 23 मार्च को उत्तराखंड (uttarakhand) के 12 दिन मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके साथ ही वे उत्तराखंड (uttarakhand) के 5वें ऐसे सीएम बने हैं, जो विधायक नहीं है। 6 महीने के अंतराल में धामी को विधायक बनना है, इसके लिए वे किस सीट से चुनाव लड़ते हैं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि है केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News