वरुण कपूर बने इंदौर के नए ADG

1/5/2019 4:46:08 PM

इंदौर: प्रदेश सरकार द्वारा एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई। जिसमे इंदौर के एडीजी अजय शर्मा का भी तबादला हुआ। उनकी जगह वरुण कपूर को इंदौर के एडीजी की कमान सौंपी गई।
जिसके बाद वरुण कपूर ने इंदौर एडीजी का पदभार ग्रहण किया। एडीजी अजय शर्मा ने उन्हें चार्ज सौंपा।



गौरतलब है कि कपूर लगभग दो दशक पहले इंदौर में एडीशनल एसपी रह चुके हैं। लंबे समय से इंदौर में ही एडीजी साइबर सेल के रूप में सेवा देकर साइबर गुरु के रूप में खासी ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। चार्ज संभालने के दौरान अनेक स्थानीय पुलिस अफसर मौजूद थे।


 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar