अप्रासंगिक हो गए हैं ''दिग्विजय सिंह'', इसलिए मीडिया में बने रहने के लिए करते हैं ट्वीट: वीडी शर्मा

3/14/2022 7:57:56 PM

भोपाल प्रतुल (पाराशर): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मध्य प्रदेश की विधानसभा में सीएम शिवराज घोषणाओं पर बयान दिया है। वीडी शर्मा ने किसानों से लेकर आमजन के लिये इसे लाभकारी कदम बताया है। कोविड काल में बिजली के बिल भरने में लोगों को परेशानी आ रही थी। लेकिन सरकार ने राहत दी है। वीडी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं का स्वागत करते हैं। 

कांग्रेस ने कर्जमाफी पर बोला था झूठ: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

88 लाख घरेलू उपभोक्ताओं के कोरोना काल के समय के बिल माफ करने का सरकार ने निर्णय लिया था। लाड़ली लक्ष्मी योजना को रिडिजाइन करके लागू करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि समाधान योजना के तहत जिन लोगों ने बिजली की बिल जमा किये थे, वो बिल में समाहित होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने किसान कर्जमाफी पर मध्य प्रदेश की जनता से झूठ बोला था। कांग्रेस सरकार ने पीएम आवास योजना का हितग्राहियों को लाभ नहीं देने का आरोप लगाया है। पीएम आवास योजना का पैसा कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह के कहने पर वापस लौटा दिया था। पीएम आवास योजनाओं के तहत 5 लख 21 हजार हितग्राहियों का गृह प्रवेश होगा। वीडी शर्मा ने बताया कि 28 मार्च को गृह प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित होगा।

चलो चलो में निकल गई कांग्रेस की सरकार: बीजेपी नेता 

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कमलनाथ, दिग्विजय सिंह के बारे में कहने की ज़रूरत नहीं है। अब वे मंथन कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस दो सीटें लेकर आई है। हमारी सरकार जो कहती है, वही करती भी है। कमलनाथ, आपकी सरकार चलो चलो में निकल गई। 

अप्रासंगिक हो गए हैं दिग्विजय सिंह: वीडी शर्मा

कमलनाथ सरकार में जो कर्ज माफी का वादा किया था। जिसके चलते कई किसान डिफाल्टर घोषित हो गए थे। उनका ब्याज सरकार भरेगी। वहीं वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर कहा कि दिग्विजय सिंह, मीडिया में आने के लिए ऐसे ट्वीट करते रहते हैं। दिग्विजय सिंह अब अप्रासंगिक हो गए हैं।  

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh