वीडी शर्मा ने पद्मभूषण से सम्मानित होने पर ताई को दी बधाई

2/1/2021 12:23:36 PM

इंदौर (गौरव कंछल): मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को पद्मभूषण अवॉर्ड मिलने की घोषणा के बाद बधाई दी है।

PunjabKesari

वीडी शर्मा ने सुमित्रा महाजन के आवास पर उन्हें बधाई दी। इस दौरान वीडी शर्मा के साथ शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे समेत कई नेता मौजूद रहे। बता दें कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी, जिनमें ताई के नाम से मशहूर सुमित्रा महाजन का नाम भी शामिल है।

लगातार आठ बार चुनी गई इंदौर से सांसद

12 अप्रैल 1943 को महाराष्ट्र के चिपलुन में जन्मी सुमित्रा महाजन को इंदौर में लोग प्यार से ताई बुलाते हैं। इंदौर के अधिवक्ता जयंत महाजन से उनका विवाह हुआ था, जिसके बाद वह इंदौर आ गई। इंदौर लोकसभा सीट से लगातार 8 बार लोकसभा चुनाव जीतने का अनोखा रिकॉर्ड उनके नाम हैं। वह देश की एक मात्र महिला सांसद हैं, जिन्होंने लगातार आठ लोकसभा चुनाव जीते हैं। सुमित्रा महाजन 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष बनी थीं। वह देश की दूसरी महिला लोकसभा अध्यक्ष बनी थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shahil sharma

Recommended News

Related News