गांधी जी का सपना साकार कर रहे हैं पीएम मोदी, बीजेपी के बूथ अभियान को सशक्त बनाने पर जोर: वीडी शर्मा

1/30/2022 5:32:06 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन): मध्य प्रदेश में बीजेपी 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी में जुट गई है। सीएम शिवराज सिंह भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ विस्तारक कार्यक्रम में खुद भी शामिल हो रहे हैं ताकि अभियान भी सफल बनाया जा सके। ग्वालियर में बूथ विस्तारक अभियान के तहत BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल हुए। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने 20 जनवरी से दस दिवसीय बूथ विस्तारक अभियान की शुरुआत की थी। 90 फीसद काम पूरा हाे चुका है. लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कताें के कारण कुछ काम बाकी है। इसके चलते पूरे प्रदेश में बूथ विस्तारक अभियान काे पांच दिन के लिए बढ़ाया जा रहा है। ग्वालियर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा-हमें ये देखना है कि बूथ समिति यदि सक्रिय है ताे उस बूथ पर भाजपा काे इतना कम वाेट क्याें मिलता है।

सड़क पर खड़ा होकर भारत रत्न देने से क्या पड़ता है फर्क: वीडी शर्मा 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हिंदू महासभा की ओर से नाथूराम गाेड़से काे भारत रत्न सम्मान दिए जाने के सवाल पर उन्हाेंने कहा कि काेई भी सड़क पर खड़ा हाेकर भारत रत्न दे दे ताे इससे क्या फर्क पड़ता है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लाेगाें ने गांधी जी के नाम का उपयाेग कर 50 साल तक सत्ता में काबिज रहे। लेकिन उनके आचरण काे नहीं अपनाया।

पीएम नरेन्द्र माेदी एकमात्र ऐसे नेता हैं। जिन्हाेंने गांधी जी के आचरण काे जीवन में उतारा है। देश में चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान, आत्म निर्भर भारत की परिकल्पना इसका उदाहरण है। जिसकी चर्चा आज पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में भी की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News