वीडी बोले- सफलता के आयाम गढ़ेगा समर्पण निधि अभियान, हमारे कार्यकर्ता इसे यशस्वी बनाने में जुटे

2/28/2022 7:18:05 PM

भोपाल (प्रतुल पाराशर): बीजेपी कार्यालय में आयोजित समर्पण निधि संग्रह अभियान के तहत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की समर्पण निधि की बैठक ली। समर्पण निधि संग्रह अभियान को वीडी शर्मा ने सम्बोधित किया। बैठक में वीडी शर्मा ने अभियान को गति देने की बात कही है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे कार्यकर्ता अभियान को यशस्वी बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

अभियान को कई लोग मिलकर बनाते हैं संपन्न: वीडी शर्मा 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने समर्पण निधि संग्रह की बैठक में कहा कि ये कोई कलेक्शन नहीं है। अभियान किसी एक व्यक्ति से सम्भव नहीं होता है। इसे कई लोग मिलकर संपन्न बनाते हैं। वहीं समर्पण निधि के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कार्यकर्ता के रूप अपनी भूमिका निभाएंगे। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद रघुनंदन शर्मा, भूपेंद्र सिंह, विश्वास सारंग, आलोक शर्मा, सीमा सिंह, कविता पाटीदार, विष्णु खत्री और सुमित पचौरी समेत अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh