क्या प्रियंका गांधी उमंग सिंघार के खिलाफ कार्रवाई के लिए सख्त कदम उठाएंगी: वीडी शर्मा

11/23/2022 6:13:11 PM

भोपाल (तिवारी तिवारी): कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (congress leader priyanka gandhi) मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra) में शामिल होने इंदौर पहुंची है। इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma) ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी बेटी है तो लड़ेगी, ये अभियान दे रहीं थीं, अरे प्रियंका जी ये मध्य प्रदेश पूछ रहा है कि आपके उमंग सिंघार (umang singhar) कांग्रेस के विधायक, मैं गुजरात के चुनाव में हूं,  गुजरात के चुनाव (gujarat election 2022) के सह प्रभारी हैं। 

PunjabKesari

वीडी शर्मा ने प्रिंयका गांधी से पूछे सवाल 

उनके ऊपर कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री ने उनके खिलाफ बलात्कार का आरोप नहीं लगाया बलात्कार की FIR हुई है और पुलिस उन्हें ढूंढ रही है। इससे पहले एक बहन की हत्या कर दी गई, उसको आत्महत्या में कन्वर्ट कर दिया गया है। पीड़ित बहन के परिवार के लोग न्याय की गुहार कर रहे हैं, तो क्या प्रियंका गांधी उमंग सिंघार को जेल भेज करके कांग्रेस से हटा करके, आपने जो कहा बेटी है तो लड़ सकती है, इसका जवाब आप देंगी। 

उमंग सिंघार के खिलाफ कब होगी कार्रवाई: वीडी शर्मा 

वीडी शर्मा (vd sharma) ने कहा कि मध्यप्रदेश पूछना चाहता है। मध्यप्रदेश की बेटियां आप से पूछना चाहती हैं। मातृशक्ति आपसे पूछ रही है। केवल आप नारा देती हैं और मध्य प्रदेश के अंदर आप किस हैसियत से और मध्य प्रदेश के अंदर आप नैतिक मूल्यों पर अगर आप विश्वास रखते हैं। तो ये मध्यप्रदेश आपसे पूछना चाहता है। उमंग सिंघार के खिलाफ आप क्या कार्रवाई करेंगे, यह मध्यप्रदेश आपसे जानना चाहता है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News