कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर वीडी शर्मा ने दागे सवाल, कहा- भ्रष्टाचार के समर्थन में आंदोलन कर रहे हैं कांग्रेसी

6/14/2022 4:30:52 PM

भोपाल (विवान तिवारी): नेशनल हेराल्ड केस (national herald case) में ED द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ के खिलाफ आज देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma) ने कहा कि  देश के अंदर एक अलग प्रकार की परिस्थिति बनी है। नेशनल हेराल्ड के विषय पर कांग्रेस ने जिस प्रकार से आंदोलन किया है, लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करते रहे हैं। लेकिन देश के इतिहास में पहली बार कांग्रेस नेता, भ्रष्टाचार के समर्थन में आंदोलन कर रहे हैं। यह इस देश का दुर्भाग्य है। पूरा देश देख रहा है कि कांग्रेस आज किस परिस्थिति में पहुंच गई है।
 

वीडी शर्मा ने कांंग्रेस से मांगा जबाव

दिल्ली को नारा दिया जा रहा है कि आओ भ्रष्टाचार को पकड़ो, कांग्रेस भ्रष्टाचार और जांच एजेंसी पर पर्दा डालने दबाव बना रही हैं। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार आंदोलन के समर्थन में जो आंदोलन किया है। उसके बाद उन्हें कुछ सवालों का जवाब देना चाहिए। वीडी शर्मा ने कई सवालों की झड़ी लगाकर कांग्रेस (congress) से जवाब मांगा है। कांग्रेस ने जनता से चंदे के रूप में मिले पैसो को यंग इंडिया को लोन के रूप में दिया है। 2019 में दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले को लेकर टिप्पणी की थी।
 

मित्र हैं मिलने आए थे: वीडी शर्मा

बीजेपी प्रदेशअध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma) ने संजू कुशवाह (sanju kushwah) की मुलाकात को सौजन्य मुलाकात बताते हुए कहा कि वह मित्र हैं, मिलने आये थे।हमने आज साथ बैठकर चाय पी थी। उससे ज्यादा कुछ नही हैं। अगर ऐसी कोई बात होगी तो मीडिया को बताया जाएगा।

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh