केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक के साथ पन्ना टाइगर रिजर्व पहुंचे वीडी शर्मा, टाइगर और लेपर्ड का किया दीदार

4/3/2022 2:22:39 PM

पन्ना (टाइगर खान): केंद्रीय गृह एवं खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक (Union Minister of State Nisith Pramanik) ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह (Minister Brijendra Pratap Singh) के साथ पन्ना टाइगर रिजर्व (Panna Tiger Reserve) का भ्रमण किया। सभी नेताओं ने बाघों का दीदार किया। जैसे ही मंत्री ने पार्क में प्रवेश किया, सबसे पहले उन्होंने लेपर्ड को देखा और फिर दो बाघों की अठखेलियों का आनंद लिया। 2009 में जिस पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 0 थी। अब इस पार्क में टाइगर अठखेलियां कर रहे हैं और हर रोज टूरिस्टों को टाइगर के दीदार हो रहे हैं। जिसके चलते बड़ी संख्या में टूरिस्ट पन्ना पहुंचते हैं। इसी दृश्य को देखने केंद्रीय मंत्री निशिथ प्रामाणिक (Union Minister of State Nisith Pramanik) पन्ना टाइगर रिजर्व (Panna Tiger Reserve) पहुंचे और उन्हें बाघ का दीदार किया उन्हें लेपर्ड सहित तमाम वन्य प्राणियों के करीब से देखा। मंत्री ने केन नदी में वोटिंग भी की और मगरमच्छ को नजदीक से देखा। इसके बाद मंत्री ने पार्क की तारीफ की।

PunjabKesari

केन-बेतवा लिंक परियोजना सरकार की प्रमुख योजना: वीडी शर्मा 

इस मौके पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने कई विकास योजनाएं चलाई है। जिसमें केन-बेतवा लिंक (Ken-Betwa Link Project) परियोजना प्रमुख है। इससे बुंदेलखंड हरा भरा होगा और सदा के लिए पानी मिलेगा। वीडी शर्मा ने कहा कि पन्ना में पर्यटन से पूर्व रोजगार मिल रहा है। पन्ना में टाइगर रिजर्व से रोजगार के अवसर बढ़े हैं, उम्मीद है इस पार्क से पर्यटकों का मनोरंजन तो होगा ही क्षेत्र का विकास भी होगा।

पन्ना टाइगर रिजर्व में बढ़ी बाघों की तादाद 

पन्ना टाइगर रिजर्व (Panna Tiger Reserve) देश-दुनिया में बाघों की खात्मे के लिए कुख्यात रहा है। लेकिन 2010 के बाद से जब बाहर से चार फीमेल और एक मेल टाइगर को लाकर यहां छोड़ा गया तब से बाघों की संख्या तेजी से बढ़ी है। अब 70 से अधिक टाइगर पन्ना टाइगर रिजर्व में है और पर्यटक हर रोज इन्हें देखकर आनंदित हो रहे हैं।आज मंत्री को दो बाघ एक साथ दिखाई दिए, जिससे टूरिस्ट भी काफी खुश नजर आये।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News