कांग्रेस पर गरजे VD शर्मा, आतंकवाद और नक्सलवाद को समर्थन का लगाया आरोप

1/9/2022 8:37:26 PM

मंदसौर (प्रीत शर्मा): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मालवा दौरे पर हैं। रविवार सुबह वे मंदसौर पहुंचे और उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए। इस दौरान पीएम की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए पूजा अर्चना कर हवन किया और लंबी आयु की कामना की और पीएम की सुरक्षा से चूक के मामले में कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने पीएम की सुरक्षा में चूक के घटनाक्रम को कांग्रेस का षड्यंत्र बताया। साथ ही कांग्रेस पर आतंकवाद और नक्सलवाद का समर्थन करने के भी आरोप लगाए है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मंदसौर में मीडिया से चर्चा करने के दौरान कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि, पीएम की सुरक्षा में चूक कांग्रेस के नेतृत्व का षड्यंत्र था। जिसे पंजाब सरकार ने पीएम के खिलाफ रचा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ जो हुआ है। वो केवल सुरक्षा में चूक नहीं थी। बल्कि योजनाबद्ध तरीके से कांग्रेस नेतृत्व के इशारे पर पंजाब की सरकार ने एक आपराधिक षड्यंत्र पीएम के खिलाफ रचा था। जो देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

मंदसौर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जमकर कांग्रेस पर बरसे। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस आतंकवादी संगठनों का समर्थन करती है। जब इस पर मीडिया कर्मी ने उनकी राय जानी तो उन्होंने अपने बयान पर सहमति जताते हुए दिग्विजय सिंह का उदाहरण दिया और कहा कि जब दिग्विजय सिंह मोहनचंद शर्मा ( बाटला हाउस एनकाउंटर में शहीद पुलिसकर्मी ) की शहादत पर कहते है कि,यह फेक एनकाउंटर है और आतंकवादी से मिलने उसके घर जाते है। बाद में उसी आतंकी को सर्वोच्च न्यायालय फांसी की सजा देती है। उन्होंने कहा दिग्विजय सिंह कांग्रेस के महासचिव है। प्रदेश के दो बार सीएम रहे हुए है। कांग्रेस का यही कैरेक्टर है। उन्होंने आरोप लगाया कि नक्सलवाद और पाकिस्तान प्रेरित आतंकवाद को भी कांग्रेस ही समर्थन करती ही।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से पीएम की सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा द्वारा राजनीति करने की बात पूछी तो उन्होंने इसे खारिज करते हुए कहा कि बीजेपी राजनीति नहीं कर रही है। राजनीति करने का कारण झूठ बोलने वाली ताकतों का है। जिन्होंने देश की सुरक्षा में प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ किया। यह गंभीरता का विषय है। प्रधानमंत्री ऐसी हरकतों से डरने वाले नही है । वे अपने विकास की यात्रा जारी रखेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News