कांग्रेस घर-घर अभियान नहीं, सोनिया गांधी के घर चलो अभियान चला रहा ही है: VD Sharma

1/24/2022 6:19:24 PM

जबलपुर (विवेक तिवारी): एमपी कांग्रेस का एक फरवरी से घर-घर चलो अभियान शुरू हो रहा है। इस दौरान पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। लेकिन इस अभियान पर बीजेपी ने तंज कसा है। जबलपुर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने घर-घर चलो अभियान के माध्यम से कांग्रेस पर निशाना साधा है। वीडी शर्मा ने कहा कांग्रेस घर-घर चलो अभियान शुरू करेगी। क्योंकि कांग्रेस घर तक सिमटकर रह गई है। कांग्रेस नेताओं को घर-घर अभियान के वजह सोनिया गांधी के घर चलो अभियान चलाना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचा है।

कमलनाथ अपने अंदर झांके: वीडी शर्मा

वीडी शर्मा ने पार्टी की गतिविधियों पर जानकारी देते हुए कहा कि बीजेपी सकारात्मक राजनीति करती है। हम अपने बूथ को मजबूत करने के काम में जुटे हैं। हम अपने संगठन को ताकत देने में जुटे हैं। हम डिजिटल बूथ के सहारे लगातार बीजेपी को मजबूत कर रहे हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कमलनाथ पहले अपने अंदर झांक कर देंगे कि इस देश के लिए उन्होंने क्या किया है? नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश के लिए सबसे अहम काम किया था। जिसकी वजह से हम आजाद भारत में सांस ले पा रहे हैं. बीजेपी ने गांधी लेकर नेताजी तक सभी को सम्मान दिलाने का काम किया है। साथ ही उन्होंने उमंग सिंघार के ट्वीट पर कहा कि उनका बयान सिर्फ राजनीति स्टैंड है।  

क्या है कांग्रेस का घर-घर चलो अभियान 

मध्य प्रदेश में एक फरवरी से प्रदेश भर में कांग्रेस का घर चलो घर-घर चलो अभियान शुरू होने जा रहा है. इसको लेकर मंडलम सेक्टर बूथ कमेटी बनाई गई है. फोन कर इन कमेटी के सदस्यों से बात करने के बाद वेरिफिकेशन किया जा रहा है. एक फरवरी से शुरू होने वाले इस अभियान में कमेटी के लोग गांव के एक-एक घर में जाकर कांग्रेस का लिटरेचर बांटेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस के पुराने वरिष्ठ जनों का सम्मान किया जाएगा.

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh