Punjab Kesari MP ads

दिग्गज नेता की अपील- MP के सभी कांग्रेसी MLA केवट जी को वोट दें, ये मतदान गुप्त और मुफ्त होता है,आपकी सदस्यता पर कोई संकट नही आएगा

Monday, Jun 08, 2026-10:44 PM (IST)

(इजहार खान):मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है। बीजेपी और कांग्रेस में जबरदस्त घमासान मचा है। दोनो दलों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का जबरदस्त दौर जारी है। जब से बीजेपी ने तीसरी सीट पर अपने प्रत्याशी का ऐलान किया है तब से कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है। क्रास वोटिंग को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं। इसी बीच एक भाजपा नेता का पोस्ट भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है। बीजेपी प्रवक्ता हितेश बाजपाई का एक पोस्ट चर्चा में है। इस पोस्ट में बीजेपी प्रवक्ता ने लिखा है कि...

BJP प्रवक्ता का वायरल पोस्ट

PunjabKesari

 

“मध्य प्रदेश के सभी कांग्रेसी विधायकों से अपील है कि केवट जी को वोट दें।ये मतदान गुप्त और मुफ्त होता है। ऐसा करने से आपकी सदस्यता पर कोई संकट नही आएगा और आप कांग्रेस के ही विधायक बने रहेंगे”।

 ये संवैधानिक औऱ कानूनी तौर पर आपका नैतिक कर्तव्य है।  निश्चिंत रहिए ,डरिए नहीं

बीजेपी प्रवक्ता की पोस्ट पर कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने पलटवार

 

PunjabKesari

बीजेपी प्रवक्ता की पोस्ट पर कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने पलटवार किया है। बबेले ने कहा है कि राज्यसभा का मतदान गुप्त नहीं होता, पार्टी के विधायकों को वोट डालने के पूर्व पार्टी के अधिकृत मतदान अभिकर्ता को दिखाना होता है और पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने पर अनुशासन की कार्यवाही होती है।

इसलिए हितेश बाजपाई ( Hitesh bajpai) जी कांग्रेस विधायकों को ना बरगलाएं। वैसे भाजपा के विधायक ज़रूर कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देंगे।

लिहाजा बीजेपी प्रवक्ता की ये कांग्रेस विधायकों से ये अजीब अपील काफी वायरल हो रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News