video-नेहरू-इंदिरा थक गए, लेकिन शाखा बंद नहीं हो पाई- प्रभात झा

11/13/2018 1:42:49 PM

शहडोल: MP में विधानसभा के लिए अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में पार्टियां जनता को लुभाने और सत्ता हासिल करने के लिए एड़ी, चोटी का जोर लगा रही हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों का कार्यक्रम तय हो चुका है जिसके अनुसार 23 नवंबर को प्रधानमंत्री छतरपुर में एक सभा करने जा रहे हैं जिसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा नेता प्रभात झा आज हेलीकॉप्टर से छतरपुर आएंगे। जहां से वह भाजपा कार्यालय जाकर भाजपा नेताओं से मिलकर कार्यक्रम की जानकारी लेंगे।



मीडिया के रुबरु होकर कमलनाथ के आरएसएस पर प्रतिबंध के बयान पर प्रभात झा ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के शासन काल से मनमोहन सिंह तक के शासनकाल में आर.एस.एस. पर चार बार प्रतिबंध लगाया गया और चारों बार प्रतिबंध हटाया गया। आर.एस.एस. पर पूछे जाने पर झा ने कहा कि यह भारतीय संस्कृति की आत्मा है और जो आत्मा पर प्रहार करेगा 28 नवंबर को जनता उन पर प्रतिबंध लगा देगी। वहीं जब उनसे सवाल किया गया कि ,कमलनाथ आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की अपने बयान से पलट गए हैं तो झा ने कहा कि अभी तो कमलनाथ ने उलटी पलटी की है। 11 नवंबर के बाद सिंधिया कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया सब उल्टी पलटी खाएंगे। वहीं झा ने राहुल गांधी और पीएम मोदी की तुलना करना दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में राहुल गांधी से बड़ा कोई आदमी नहीं है। जबकि हमारे पास देश का सबसे बड़े नेता है। इसलिए दोनों की तुलना ही नहीं की जा सकती।  
 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR