VIDEO: अब लगेगी अपराधियों पर लगाम, पुलिस ने अपनाया ये नया तरीका

10/17/2018 4:10:37 PM

खंडवा: खंडवा पुलिस ने अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए नया तरीका अपनाया है। नए तरीके के साथ पुलिस अब ऐसे अपराधियों के संपत्ति ध्वस्त करने में लगी है जो फरार चल रहे है। इसी कार्रवाई को अम्ल में लाते हुए पुलिस ने एक अपराधी सलीम लंगड़ा का घर तोड़ दिया। गोलीकांड के मामले में एक आपराधी सलीम लंगड़ा फरार है। पुलिस उसके घर उसकी तलाश में पहुंची। लेकिन सलीम लंगड़ा यहां नहीं मिला। ऐसे में पुलिस ने नगर निगम से उसके मकान की मंजूरी निकलवाई। 


तो पता चला की आरोपी ने मकान बनाने के मंजूरी नहीं ली थी। ऐसे में पुलिस ने नगर निगम की मदद से उसके घर को जमींदोज कर दिया गया।हालांकि पुलिस ने इस कार्यवाही को निगम की कार्यवाही बता कर अपना पल्ला झाड़ लिया। लेकिन यह पूरा मामला अब चर्चाओं में हैं। नगर निगम प्रशासन ने माना पुलिस कहने पर कार्यवाही की गई हैं।   निगम के एक कर्मचारी ने बताया की मकान सैयद जावेद के नाम से हैं। 

जो बिना अनुमति और अवैद्य निर्माण के बना हुआ हैं। इस मकान में अवैद्य और गुंडातत्व लोग पाए जाने के कारण इन पर कार्यवाही की गई हैं। दरअसल एक अक्टूबर को खानशाहवली में सलीम लंगडा नाम के शख्स ने 14 साल के लड़के सलामन को गोली मार दी थी, जिसके बाद से ही आरोपी सलीम लंगड़ा फरार हैं। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी भी की लेकिन सफलता नहीं मिलपाई।  ऐसे में खंडवा पुलिस ने अपराधियों और अपराध  की कमर तोड़ने के लिए ये नया तरीका अपनाया है। 

 

suman

This news is suman