VIDEO: रोड शो में लगे मोदी-मोदी के नारे, तो गाड़ी से उतरकर बोलीं प्रियंका ‘ऑल द बेस्ट’

5/14/2019 5:57:44 PM

इंदौर: लोकसभा चुनाव के महायज्ञ में वोटों की छह आहुतियां डल गई हैं और सातवीं अभी शेष है। लिहाजा प्रचार में सभी राजनीतिक दलों ने पूरा जोर लगा दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी इन दिनों मध्य प्रदेश में जुटकर ताबड़तोड़ प्रचार कर रही हैं। इसी दौरान प्रियंका के रोड शो में गजब का नजारा देखने को मिला। जहां मोदी-मोदी के नारे लग रहे थे। इसके बाद प्रियंका मोदी समर्थकों के पास गई उनसे हाथ मिलाया और ऑल द बेस्ट कहा।



दरअसल, सोमवार को इंदौर में प्रियंका का रोड शो हुआ। इस दौरान जैसे ही प्रियंका शहर के रामचंद्र नगर से गुजर रहीं थी तो लोगों की भीड़ उन्हें देखकर मोदी-मोदी के नारे लगाने लगी। लेकिन एक तेज तर्रार नेता की तरह प्रियंका ने उस भीड़ को नजरअंदाज न करते हुए अपनी गाड़ी रुकवाई और उन लोगों से मिलीं। हाथ मिलाया और कहा कि ‘आप अपनी जगह और मैं अपनी जगह, ऑल द बेस्ट’ इसके बाद मोदी समर्थकों ने भी उन्हें ऑल द बेस्ट कहा। प्रियंका के इस अंदाज को देखकर मौके पर मौजूद हर शख्स दंग रह गया।

पूरा घटना क्रम देखने के लिए नीचे वीडियो देखें...

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR