रक्षाबंधन के पर्व पर महाकाल मंदिर का रहा कुछ ऐसा नज़ारा

8/26/2018 2:24:08 PM

उज्जैन : श्रावण पूर्णिमा पर राजाधिराज महाकाल का दरबार जरबेरा, आरकेडिया, रजनीगंधा व टज रोज जैसे 21 प्रकार के फूलों से सजा है। गर्भगृह, नंदीहॉल और मंदिर के मुख्यद्वार की सज्जा के लिए 16 क्विंटल देशी-विदेशी फूल मंगवाए गए हैं। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए सजावट में राखी की आकृति प्रमुख रहेगी। 

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल में रविवार को श्रावणी पूर्णिमा पर तड़के 4 बजे भस्मारती में राजाधिराज महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया गया। पुजारियो ने  भगवान को राखी बांधकर महाभोग लगााया।मंदिर की परंपरा अनुसार श्रावण मास में भस्मारती करने वाले पुजारी परिवार की ओर से भगवान को लड्डुओं का महाभोग लगाया जाता है।

 

suman

This news is suman