घायल हुईं कैबिनेट मंत्री विजयलक्ष्मी साधो, शिवराज ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

1/14/2019 11:02:46 AM

इंदौर: चिकित्सा शिक्षा संस्कृति आयुष मंत्री डॉ विजयलक्ष्मी साधो रविवार शाम इंदौर में एक कार्यक्रम में पैर फिसलने से वह गिर गईं और घायल हो गईं। जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार साधो के एक हाथ में फ्रैक्चर की खबर है। 
 

 

बता दें इंदौर के लाभ मण्डपम गार्डन में पैर फिसलने से यह हादसा हुआ। जिसके बाद उन्हें नजदीक के निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया। वहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है। मंत्री साधो यहां संगीत के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने पहुंची थी। वहीं पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने साधो के ठीक होने की कामना की है उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा मंत्री विजयलक्ष्मी साधो के घायल होने की खबर चिंताजनक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य दें और सदैव स्वस्थ रखें।'

Vikas kumar

This news is Vikas kumar