विजयवर्गीय बोले- शुरू से ही पाकिस्तान की भाषा बोलते आए हैं दिग्विजय सिंह

6/13/2021 8:46:06 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की क्लब हाउस चैट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीजेपी जहां इस मामले में दिग्विजय सिंह के खिलाफ आक्रामक अंदाज में दिखाई दे रही है, तो वहीं कांग्रेस बैकफुट पर है। अब बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय ने इस मामले में दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह शुरू से ही पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की क्लब हाउस चैट का मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। खबरों के मुताबिक इस चैट में दिग्विजय सिंह ने सरकार बनने के बाद कश्मीर से धारा 370 हटाने की बात कही थी। मामला सामने आते ही पूरी बीजेपी ने आक्रामक अंदाज में दिग्विजय सिंह और कांग्रेस की घेराबंदी में कोई कसर नहीं रखी। जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस इस मामले में बचती हुई दिखाई दे रही है। अब बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। आकाश विजयवर्गीय का कहना है कि दिग्विजय सिंह शुरू से ही पाकिस्तान की भाषा बोलते आए हैं। आकाश विजयवर्गीय का कहना है कि ओसामा बिन लादेन को जी करके बोलते आए हैं। दिग्विजय सिंह उनको सम्मान देते आए हैं। जबकि देश के महान क्रांतिकारियों को को लेकर उनकी भाषा संयमित नहीं रही। आकाश विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि दिग्विजय सिंह हिंदू देवी देवताओं का सम्मान भी नहीं करते। साथ ही यह भी कहा कि दिग्विजय सिंह की और पाकिस्तान की सोच को कभी पूरा होने नहीं दिया जाएगा। आकाश विजयवर्गीय सहित बीजेपी के तमाम दिग्गज नेताओं ने दिग्विजय सिंह को इस मामले में चारों तरफ से घेर दिया है। जबकि कांग्रेस दिग्विजय सिंह के बयान से पल्ला झाड़ते हुए दिखाई दे रही है।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari