विजयवर्गीय की दिग्विजय को सलाह! रामलला के दर्शन कर लो पूरे जीवन के पाप धुल जाएंगे

10/9/2021 2:06:25 PM

अलीराजपुर(जावेद खान): भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय जोबट में भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत के साथ उनका नामांकन दाखिल करवाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा और उन्हें सलाह दी कि वे परिवार समेत रामलला के दर्शन करें ताकि किए हुए सारे पाप धुल जाए। वहीं राहुल गांधी के नाम को लेकर तंज भी कसा।
भाजपा की जीत से होगा जोबट का विकास
जोबट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत नामांकन करने पहुंची उनके साथ विजयवर्गीय भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा को विकासशील पार्टी बताया। भाजपा ने जो किया वो करके दिखाया। जोबट को विकास के मामले में अधूरा बताया और कहा कि यह हमारा दुर्भाग्य है कि अलीराजपुर में भाजपा की एक भी सीट नहीं है। विजयवर्गीय ने माना हमारी यहां सीट नहीं होने से जिला पिछड़ा हुआ है। लेकिन इस बार जोबट से भाजपा जीतेगीं और यहां विकास होगा। विजयवर्गीय ने कहा कि हमारा एक ही मुद्दा है विकास और हम विकास लाकर ही रहेंगे। जोबट में चुनाव जीतने के बाद यहां विकास को गति देंगे।

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह को नसीहत...
इस दौरान विजयवर्गीय ने भाजपा के गुणगाण करते हुए कहा कि भाजपा ने बहुत से कार्य किए। धारा 370 हटाई गई। लोग कहते थे कि मंदिर निर्माण की तारीख नहीं बता रहे। 5 अगस्त को भूमिपूजन हो गया अब 2 साल में राम लल्ला का मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा आरोप लगाए कि खाली मंदिर का नारा लगाते हैं तारीख नहीं बताते। बस जल्दी ही मंदिर तैयार हो जाएगा। आप परिवार समेत दर्शन करने आए। जो जीवन में पाप किए हैं सारे धुल जाएंगे।
वहीं राहुल गांधी पर भी कसा तंज...
वहीं मीडिया ने जब उनसे राहुल गांधी को बार बार पप्पू कहे जाने और उन्हें यह नाम देने के बारे में पूछा तो विजयवर्गीय ने कहा कि मैं नहीं कहता हूं आप सोशल मीडिया खोल कर देख लीजिए सभी लोग पप्पू बोलते हैं। पप्पू तो अच्छा प्यार का नाम है। आपको यदि बुरा लगता है तो बोलना बंद कर देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News