विजयवर्गीय बोले- कमलनाथ और दिग्विजय दो गुट है, एक को अध्यक्ष और गोविंद सिंह को नेता प्रतिपक्ष बना दिया...

4/29/2022 4:18:00 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश भाजपा जनता महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे। इस दौरान विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा की जमकर तारीफ की। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए नए बने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह पर जमकर निशाना साधा। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेसी जरूर आपस में लड़ रहे हैं कुछ कर रहे हैं इसके बारे में कुछ टिप्पणी नहीं करूंगा क्योंकि उनका स्वभाव है।

विजयवर्गीय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के नेतृत्व में केंद्र सरकार के भी और राज्य सरकार के भी काम हो रहे हैं। महिलाओं को लेकर बोले कि महिलाओं की योजनाओं का लाभ जिस तरीके से पूरे देश में मिला है साथ ही पिछले 5 विधानसभा चुनाव में हमने देखा है कि महिलाओं के हर पोलिंग पर पीएम मोदी के नेतृत्व में और सीएम शिवराज के नेतृत्व में महिलाओं में भारतीय जनता पार्टी के प्रति बड़ा अनुराग बड़ा विश्वास है यह बहुत अच्छी बात है।

वही कमलनाथ के नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ने के बाद गोविंद सिंह को दिए जाने पर कहा कि कांग्रेस में आपसी लड़ाई गुटबाजी यह उनके संस्कार हैं। इसमें कोई खास बात नहीं है हमारे लिए इसमें कोई नई बात नहीं है कि कमलनाथ ने पद छोड़ दिया। गोविंद सिंह ने ले लिया सब जानते हैं। कमलनाथ एक अलग गुट है और गोविंद सिंह दिग्विजय सिंह गुट के हैं। एक को अध्यक्ष पद मिल गया एक को नेता प्रतिपक्ष पद दे दिया। कांग्रेस में तो ऐसी गुटबाजी चलती रहती है।

meena

This news is Content Writer meena