विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- दुश्मनों की भाषा बोलते हैं, ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

Wednesday, Aug 30, 2023-05:11 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): हर साल की तरह इस बार भी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय वृद्धाश्रम में राखी का त्योहार मनाने पहुंचे। यहां उन्होंने दृष्टिहीन अनाथ बच्चों, बुजुर्गो और महिलाओं के साथ अंताक्षरी खेली और आश्रम के बच्चे बच्चियों से राखी बंधवाई। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं यहां पर सन 83 से रक्षाबंधन का पर्व मनाने आ रहा हूं। जब बच्चों के चेहरे पर खुशी नजर आती है तभी हमें असली त्योहार लगता है। उसके बाद हम घर जाकर त्योहार मनाते हैं।

कैलाश तिवारी की केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर पर 200 कम करने के दम पर कहा कि हमारा उद्देश्य गरीब कल्याण गरीब की गरीबी को कम करना है। लोक सहजता से अपना जीवन जी सके। विश्व में महंगाई बढ़ रही है। हम गरीबों के चूल्हे की महंगाई कम कर सके यही हमारी भावना रहती है। जैसे लाडली बहना योजना, गैस सिलेंडर की सबसीडी हो यह सब सरकार की योजना के अंतर्गत ही है लेकिन कांग्रेस ने 50 साल राज किया। कभी गरीबों के बारे में नहीं सोचा सिर्फ गरीबी हटाओ नारा दिया लेकिन वह गरीब की गरीबी दूर नहीं कर सकी। वर्ल्ड बैंक के आकड़ों से कह रहा हुं कि जब से मोदी की सरकार आई है तब से 13 करोड़ लोग गरीबी ऊपर आ गए हैं।

कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बैनर्जी पर पलटवार करते हुए कहा कि बंगाल में महिलाओं के साथ रेप हो रहे हैं। अत्याचार हो रहे हैं। खुद महिला है क्या किया बंगाल में। विजयवर्गीय ने मुंबई में गठबंधन की होने वाली बैठक पर कहा कि उससे कोई फर्क नहीं पड़ता इस देश में अलग अलग विचारधारा का गठबंधन सफल नहीं होता है अभी तक के इतिहास में विचारधारा एक हो नेता एक हो कार्यक्रम एक हो लेकिन नेता तो वह सभी नेता है सब नेता है तो गठबंधन कहां से होगा।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए राष्ट्रीय महासचिव कैलाशविजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी ने चीन से आर्थिक मदद ली इसका प्रमाण हमारे पास है। चीन राहुल गांधी पर इतना पैसा क्यों खर्च करता है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश का विपक्ष दुश्मन की भाषा बोलता है। दुश्मन देश की भाषा बोलता है। वही विजयवर्गीय ने 2024 में राहुल की कांग्रेस की सरकार बनने को लेकर कहा कि आज रक्षाबंधन है इससे अच्छा मजाक और कोई नहीं हो सकता।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News