प्लेन में थमने लगी यात्री की सांसें.. MP यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने दिया नया जीवन.. लोग जमकर कर रहे तारीफ

1/16/2022 6:23:48 PM

भोपाल (इजहार हसन खान): ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि किसी फ्लाइट में मेडिकल इमर्जेंसी हो और कोई डॉक्टर भी उसी फ्लाइट में यात्रा कर रहा हो। इंडिगो फ्लाइट में एक ऐसा ही संयोग देखने को मिला जिसके चलते एक यात्री की जान बच गई। जान बचाने वाला डॉक्टर कोई और नहीं बल्कि मध्यप्रदेश युथ कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया हैं। जी हां ... विक्रांत भूरिया.. इंडिगो एयरलाइंस ने भी विक्रांत को थैंक्यू कहा है।


दरअसल विक्रांत भूरिया सर्टिफाइड डॉक्टर हैं। वे एमएस हैं। आपको बता दें कि 11 जनवरी को विक्रांत गुजरात के युवा कांग्रेस प्रेसिडेंट के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होने अहमदाबाद जा रहे थे। इसी बीच फ्लाइट में एक व्यक्ति कि अचानक तबीयत बिगड़ गई, लेकिन मौके पर मौजूद विक्रांत भूरिया ने बिना वक्त गंवाए इस मरीज की मदद की, जिससे उसकी जान बच गई। जिसके बाद परिवार ने वीडियो शेयर करते हुए विक्रांत भूरिया को थैंक्यू कहा और उनकी तारीफ भी की। 

मरीज की पत्नी जयश्री ने कहा कि अचानक फ्लाइट में मेरे पति की तबीयत खराब हो गई, उन्हें सांस लेने में बहुत दिक्कत होने लगी। हालत खराब होने पर प्लेन में फ्लाइट अटेंडेंट ने अनाउंस किया। जिसके बाद ये सुनकर तुरंत ही विक्रांत भूरिया मौके पर पहुंचे और उन्होंने मेरे पति की जान बचा ली। ये देखकर मुझे यकीन हो गया कि वाकई डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं। बिना किसी जान पहचान के विक्रांत जी ने मेरे पति की मदद की। मेरे पति आज उन्हीं की वजह से सही सलामत हैं। आपका बहुत बहुत धन्यवाद सर।

 

 

 

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari