अवैध धान से भरा वाहन ग्रामीणों ने पकड़ा, समिति प्रबंधक पर लगाया सांठगांठ का आरोप

2/7/2022 4:09:18 PM

बेमेतरा (भूपेंद्र साहू): अवैध धान परिवहन के खिलाफ साजा थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। धान से भरे अवैध वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा दिया है। वहीं ग्रामीणों ने सोसाइटी प्रबंधक पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी में सामने आया है कि कोचिया का धान खपाने का प्रयास हो रहा था। ग्रामीणों ने वाहन रोककर उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया। जिसके बाद धान से भरे वाहन क पुलिस ने जब्त किया है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।  

समिति प्रबंधक पर सांठगांठ का आरोप

धान खपाने को लेकर कोचिया और प्रबंधक की साठगांठ का मामला सामने आया है। रात के अंधेरे में अवैध परिवहन कर धान सोसायटी में खपाने का प्रयास कर रहे थे। पूरा मामला साजा ब्लॉक के ग्राम घोटवानी सोसाइटी का है। जहां रात को वाहन धान को रखकर समिति प्रबंधक से सांठगांठ करके खापाने का प्रयास किया गया।

पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा 

लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने वाहन को पकड़ा। वहीं इस पूरे मामले में ग्रामीणों का कहना है कि यहां के सोसाइटी प्रबंधक की कार्यशैली हमेशा से ही विवादित रही है। प्रबंधक अपनी घटिया हरकतों से बाज नहीं आ रहा हैं। निश्चित तौर पर स्टाफ की मिलीभगत और प्रबंधक से मिलकर काम को अंजाम दिया जा रहा है। जब धान खरीदी का समय सुबह से शाम तक निर्धारित है, तो रात में धान लाना और सोसाइटी में अवैध धान को जमा करने का प्रयास किया गया। आखिर रात में माजदा कैसे पहुंच गई। यह सवाल स्पष्ट होता है कि प्रबंधक की मिलीभगत से ही इस काम को अंजाम दिया जा रहा था। फिलहाल धान से भरे वाहन पुलिस के कब्जे में है। कोचिया से अवैध धान खपाने के खिलाफ सरकार कार्रवाई की बात कहती है। लेकिन अब देखना यह होगा इस मामले में जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News