ड्रोन कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ, शिकारी जानवार की गांव में एंट्री के कारण दहशत में ग्रामीण

1/28/2022 11:04:08 PM

दमोह (इम्तियाज चिश्ती): दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र में तेंदुआ दिखने के बाद दहशत फैल गई है। यह तेंदुआ बीते करीब 50 घंटे में आधा दर्जन लोगों को घायल कर चुका है। इस तेंदुए का रेस्क्यू करने के लिए दमोह वन मंडल के साथ पन्ना टाइगर रिजर्व का रेस्क्यू दल लगातार प्रयास कर रहा है। लेकिन तेंदुआ चकमा देकर जगह बदल रहा है।

तेंदुए के कारण दहशत में लोग

गुरुवार को तेंदुआ बिजोरा खमरिया गांव में ड्रोन कैमरे की मदद से देखा गया था. यहां तेंदुआ एक गेंहू के खेत में घूम रहा था। लेकिन शाम होने के कारण तेंदुए का रेस्क्यू नहीं हो पाया। सुबह तेंदुआ उक्त स्थान छोड़ तेजगढ़ थाने के समीप देखा गया। फिलहाल तेंदुआ कहा है इसकी जानकारी वन विभाग के पास नहीं है। लेकिन वन विभाग का दल लगातार तेंदुए की तलाश कर रहा है। ताकि उसे समय रहते पकड़ा जा सके।

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh