शिवराज का आरोप- बंगाल में हिंसा-गुंडागर्दी तेजी से बढ़ी, कांग्रेस का हाथ गुंडों के साथ

5/16/2019 2:45:16 PM

भोपाल: बंगाल हिंसा पर बीजेपी हमलावर हो चली है। अब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ममता बनर्जी पर हिंसा और तांडव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हो रही है, उन्हें पीटा जा रहा है, लोकतंत्र को वहां दफन कर दिया गया है। शिवराज सिंह ने कहा कि, चुनाव आयोग का फैसला है इसलिए टिप्पणी नहीं करेंगे। लिहाजा, उन्होंने चुनाव आयोग पर दबाव में काम करने पर का आरोप लगाया है।


'कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है'
चौहान ने इस्लाम के उपदेशक जाकिर नाइक पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है। जाकिर नाइक के पहले भी लेक्चर हो चुके हैं, श्रीलंका में तबाही, ये सिर्फ देश के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे सोच रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार आई तो वो वापस आ जाएंगे। इससे साफ जाहिर होता है आतंकी और देशद्रोही कांग्रेस के करीबी हैं।  इन्हें शर्म आनी चाहिए और नाइक के बयान पर कांग्रेस क्या कहती है ये राहुल गांधी स्पष्ट करें।

 

suman

This news is suman