पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का मंत्री जयवर्धन सिंह को लिखा पत्र हुआ वायरल

9/3/2019 12:30:15 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा लिखे गए पत्र को लेकर कांग्रेस खेमे में कई तरह की बातें देखने को मिली। लेकिन इसी बीच  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा अपने पुत्र और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री जयवर्धन सिंह को भी विधिवत पत्र लिखकर समय मांगने वाला पत्र वायरल हो रहा है। इस पत्र के वायरल होते ही मंत्री उमंग सिंघार के पूर्व मुख्यमंत्री पर लगाए सारे आरोप निराधार साबित हो रहे हैं, जिसमें वन मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में यह आरोप लगाया है कि दिग्विजय सिंह ने अपने पुत्र को छोड़कर बाकी सभी मंत्रियों को पत्र लिखा है वह मंत्रिमंडल में भेदभाव रखते हैं। 


 

दिग्विजय सिंह द्वारा सभी मंत्रियों की तरह अपने पुत्र मंत्री जयवर्धन को लिखे पत्र का सोशल मीडिया में वायरल होने से यह स्पष्ट हो गया कि उमंग सिंघार द्वारा पत्र मे लगाया आरोप निराधार हैं। इसके विपरीत अब राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरु हो गई है कि आदिवासियों की बड़ी नेता स्वर्गीय जमुना देवी के भतीजे उमंग सिंगार धार जिले की राजनीति करते हैं। लेकिन वह बार-बार कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ मोर्चा क्यों खोलते हैं यह समझ से परे है? क्या इशारा कहीं और से होता है जिस पर उमंग सिंघार कार्य करते हैं? 

meena

This news is Edited By meena