मनचले की स्कूली छात्राओं ने बीच चौराहे में कर दी छित्तर परेड, वीडियो वायरल

2/11/2021 2:01:16 PM

छिंदवाड़ा (साहुल सिंह): जिले में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में 2 लड़कियां एक लड़के की बीच सड़क में जमकर पिटाई कर रही हैं।

वीडियो छिंदवाड़ा शहर के गणेश चौक इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के मुकाबिक लड़का लड़कियों को छेड़ रहा था, जिसके बाद लड़कियों ने उसकी छित्तर परेड कर दी। लड़के की पिटाई देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

हालांकि दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। हालांकि लोगों की शिकायत के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो जरूर थी पर उन्होंने लड़के और लड़कियों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया।

shahil sharma

This news is Content Writer shahil sharma