देखें: अंडा चोर ‘कोबरा’ का लाइव VIDEO, मुर्गियों के पिंजरे में घुसकर निगले 19 अंडे

8/24/2018 3:27:36 PM

सागर : जिले के कैंट एरिया रेस्ट हाउस में मुर्गियों के पिंजरे में एक कोबरा सांप घुस गया और 19 अंडे निकल गया। जब सांप को पकड़ कर उल्टा किया तो उसने 12 अंडे उगल दिए। इससे पहले भी कई दिनों से यहां अंडे चोरी हुआ करते थे, यहीं नहीं जब अंडे खत्म हो गए तो सांप ने दो चूजों को भी खा गया। बुधवार को जैसे ही मालिक ने अंडा चोर को पकड़ने के लिए पिंजरे पर नजर रखी तो यह मंजर रौंगटे खड़े करने वाला था। इस सारे घटनाक्रम का वीडियों भी वायरल हुआ है।

ये था घटनाक्रम
दरअसल यहां रेस्ट हाउस कैंपस में केयर टेकर ने अपने घर में मुर्गियां पाल रखी हैं। शाम होते ही वह मुर्गियों को पिंजरे में बंद कर देता था। रात में मुर्गियां अंडे देती और सुबह केयर टेकर उन्हें उठा लेता था। बीते कुछ दिन से केयर टेकर को पिंजरे से अंडे मिलना बंद हो गए। पहले तो केयर टेकर ने सोचा कि हो सकता है कि मुर्गी ने अंडे देना बंद कर दिए हों। इसके बाद एक दिन दो मुर्गी के चूजे भी गायब हो गए। यह सोचकर वह असंमजस में पड़ गया कि आखिर ये सब कैसे हो रहा है।



ऐसे पकड़ा गया अंडा चोर सांप
चोर पकड़ने के लिए बुधवार की सुबह केयर टेकर ने पिंजरे में बाजार से 19 अंडे लाकर रख दिए। केयर टेकर का अंडा चोर को पकड़ने का यह तरीका कामयाब हुआ। केयर टेकर ने पिंजरे पर नजर रखी हुई थी। वो कहते हैं कि ‘लालच बुरी बला है’। कोबरा सांप जैसे हीं अंडो को खाने के लिए घुसा तो उसने लालच में 19 अंडे निगल लिए और उसका पेट फूल गया। जिससे वह मुर्गियों के पिंजरे में फंस गया।



सांप ने उगले 12 अंडे
इसके बाद केयर टेकर ने पिंजरे में सांप को देख सांप पकड़ने वाले अकील बाबा को बुलाया। जिसने आकर कोबरा को काबू करके जैसे ही उसे पूंछ से उल्टा किया, कोबरा ने एक के बाद एक 12 अंडे उगल दिए। बाद में उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

Prashar

This news is Prashar