कांतिदेव सिंह का इस्तीफा मंजूर, वीरेन्द्र गोयल बने नए बीजेपी जिलाध्यक्ष

6/15/2019 3:49:05 PM

सिंगरौली: बीजेपी जिला अध्यक्ष कांतिदेव सिंह उर्फ़ राजा साहब को पार्टी समक्ष अपनी बात रखना महंगी पड़ी और पार्टी ने उन्हें अध्यक्ष पद से हटा कर भाजपा के वीरेंद्र गोयल को नया जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। कांतिदेव सिंह ने लोकसभा चुनाव के दौरान इस बात का जमकर विरोध किया था कि चुनाव के लिए इस बार प्रत्याशी सिंगरौली का होना चाहिए।



अपनी बात पर अडिग राजा साहब ने लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने अपने पदाधिकारियों समेत इस्तीफा दे दिया था। क्योंकि उस समय लोकसभा चुनाव होने थे तो आनन फानन में संगठन ने उन्हें मना लिया लेकिन अब जब बीजेपी चुनाव जीत गई है और अवसर देखकर उनको जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया गया।
 



राजा साहब के स्थान पर नए जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल की पार्टी कार्यालय में जोरदार स्वागत के साथ ताजपोशी कर दी गई। इस दौरान सांसद रीती पाठक समेत जिले के तीनों विधायक भी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष भी इस बात को मानते है की ये ताज काटों भरा है पर उन्हें भरोसा है कि सत्ता और संगठन में वो तालमेल बैठा लेंगे। वहीं राजा साहब की नाराजगी के बावजूद जीत हासिल करने वाली भाजपा सांसद इसे संगठन का फैसला मानती है और वो खुल कर अब भी पूर्व जिला अध्यक्ष पर टिप्पणी से बचती नजर आई।

 

meena

This news is meena