Digvijay singh के अक्ल पर ही पड़ गए हैें पत्थर, नेहरू परिवार की चाटूकारिकता और तुष्टीकरण की राजनीति करने के लिए दे रहे हैं राजनीतिक बयान: मंत्री विश्वास

4/29/2022 4:25:34 PM

भोपाल: प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (vishwas sarang) ने एक बार फिर से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (digvijaya singh) पर हमला बोला है। विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह (digvijaya singh) के अक्ल पर ही पत्थर पड़ गए हैे। चिकित्सा शिक्षा ने दिग्विजय सिंह (digvijaya singh) पर आरोप लगाया कि वह नेहरू परिवार की चाटूकारिकता और तुष्टीकरण की राजनीति करने के लिए ऐसे राजनीतिक बयान दे रहे हैं। मंत्री विश्वास सारंग (vishwas sarang) ने बताया कि जब से उन पर एक FIR दर्ज हुई है तब से दिग्विजय सिंह आरोप लगाना भूल गए। दिग्विजय सिंह कहते हैं कि मैं आरोप नहीं लगा रहा हूं मैं तो बात बोल रहा हूं, तो आप किस तथ्य से बात बोल रहे हो। 
 

दंगा रोकती है बीजेपी: विश्वास सारंग

खरगोन हिंस पर बोलते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि बीजेपी को ना तो दंगा (riots) कराने की जरुरत है और ना ही बीजेपी (bjp) दंगा कराती है। भाजपा सिर्फ दंगा रोकती है। विश्वास सारंग ने कहा कि यह तो नेहरू परिवार (nehru family) को इतिहास रहा है कि उन्होंने देश में अपने फायदे के लिए दंगों का सहारा लिया है। दिग्विजय सिंह ने इस प्रकार के आरोप लगाकर अपनी हैसियत बताई है।   

दिग्विजय सिंह के पास नहीं है तथ्य: चिकित्सा शिक्षा मंत्री
विश्वास सारंग ने कहा कि मुझे हैरानी होती है कि कोई शख्स दो बार मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री (CM) रहा हो, अभी अपर हाउस का सदस्य हो, जो राष्ट्रीय पार्टी का महासचिव रहा हो, ऐसा व्यक्ति अनर्गल बातें कर रहा हो और बाद में कहे कि मेरे पास तथ्य नहीं है। जब आपके (दिग्विजय सिंह) पास तथ्य नहीं हैं तो बोल क्यों रहे हो? चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने बताया कि दिग्विजय सिंह के पास ऐसी बातों के लिए ना तो तथ्य है वे सिर्फ बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।  

 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh