राहुल के ट्वीट पर बोले सारंग, पहले अपने लोकसभा क्षेत्र के लिए गंभीर हो जाएं, फिर बात करें

5/10/2021 2:27:59 PM

भोपाल (इजहार हसन खान): चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी के ट्वीट पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि पहले राहुल गांधी अपने लोकसभा क्षेत्र के लिए गंभीर हों जाएं, देश में महामारी  का दौर है कम से कम इस वक्त तो गंभीरता दिखाएं।

PunjabKesari, Vishwas Sarang, Rahul Gandhi, Congress, BJP, Corona, Bhopal, Madhya Pradesh

विश्वास सारंग ने कहा है कि राहुल गांधी कभी भी अपनी लोकसभा क्षेत्र के लिए भी गम्भीर नहीं हुए। लेकिन देश मे महामारी के वक्त तो गम्भीरता दिखाएं। सारंग ने कहा कि जब हम देश में माफिया पर कार्रवाई कर रह हैं, तब राहुल गांधी काफिया मिलाने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी के ट्वीट की निंदा करता हूं। वहीं कमलनाथ पर निशाना साधते हुए सारंग ने कहा कि 15 महीनों में कमलनाथ और कांग्रेस ने क्या किया ये हम सब ने देखा। कांग्रेस किसी को सवाल उठाने का नैतिक हक ही नही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News