Startup को दिया जा रहा है बढ़ावा ताकि युवा रोजगार लेने वाले नहीं बल्कि देने वाले बने: विश्वास सारंग

2/6/2022 12:58:24 PM

भोपाल (इजहार हसन खान): चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि युवा रोज़गार लेने वाले ही नहीं देने वाले भी बने। साथ ही चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस के अभियान पर कहा नकल के लिए अकल चाहिए। कांग्रेस में अब दम नहीं है, घर घर अभियान भी फेल है। कोरोना की जानकारी देते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि 24 घण्टे में 76 हजार टेस्ट हुए हैं। 5 हजार के आसपास केस आये हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता से अपील करते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, लोग वैक्सीन जरुर लगवाएं और अपने परिवार की सुरक्षा करें। 

लता मंगेशकर के निधन पर जताया शोक 

अपनी सुरीली आवाज से देश-दुनिया पर दशकों तक राज करने वाली सुर-साम्राज्ञी लता मंगेशकर का निधन हो गया है। 'भारत रत्‍न' से सम्‍मानित वेटरन गायिका ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली, वह 92 वर्ष की थीं। उनके निधन पर मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने लता जी के निधन पर कहा आज हम सब बहुत दुःखी है। आज लता जी नहीं रही। उन्होंने अपने गानों से बॉलीवुड को संवारा। 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh