BJP प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में विश्वास सारंग का नाम सबसे आगे, विजयवर्गीय समेत ये नेता भी शामिल

12/12/2019 1:37:04 PM

भोपाल(इज़हार हसन खान): मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव की प्रक्रिया आखिरी चरण में है। वहीं इसके चलते भाजपा की अंदरूनी सियासत भी चरम पर है। विपक्ष में आने के बाद भी भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए सभी दावेदारों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। इस दौड़ में राकेश सिंह, पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह, बीडी शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा का नाम सामने आ रहा है। वहीं सबसे चौकाने वाला नाम भोपाल के नरेला से विधायक विश्वास सारंग का आगे आ रहा है। 
 

अभी भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए आधा दर्जन से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम सामने आ रहे हैं और सभी सियासी उठापटक भी कर रहे हैं। भाजपा के सियासी हलकों में खबर थी कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे हैं हालांकि बीते दिनों कई मौके पर शिवराज सिंह चौहान अपनी दावेदारी को गलत बता रहे हैं लेकिन कहा जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान की ओर से पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह का नाम आगे बढ़ाया गया है।
 

वहीं माना जा रहा है कि खजुराहों से सांसद बीडी शर्मा भी प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान संभालने के लिए आ सकते हैं। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा के नाम भी प्रदेश अध्यक्ष पद की कवायद के लिए सुनाई दे रहे हैं।



विश्वस सारंग का नाम सबसे आगे
भोपाल के नरेला से विधायक विश्वास सारंग का है 3 बार के विधायक विश्वास सारंग को हरियाणा चुनाव में अपने प्रभार वाले इलाकों में जीत दिलवाने का श्रेय जाता है। इसी के चलते केंद्रीय नेतृत्व में तेजी से विश्वास सारंग का नाम आगे बढ़ रहा है। माना जा रहा है युवा होने के नाते विश्वास सारंग को प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान देकर भाजपा एक नया संदेश दे सकती है।

 








 

meena

This news is Edited By meena