विवेक तन्खा जबलपुर सीट से लड़ेंगे चुनाव, स्वयं की घोषणा

4/2/2019 8:51:11 AM

जबलपुर: बीजेपी की ओर से राकेश सिंह को जबलपुर लोकसभा सीट से टिकट मिलने के बाद से सभी की निगाहें इस तलाश में थी कि कांग्रेस के खेमे से पार्टी किसे उम्मीदवार चुनती है। हालांकि कांग्रेस ने कोई अधिकृत घोषणा नहीं की है फिर भी अटकलों पर विराम लगाते हुए कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और देश के जाने-माने वकील विवेक तन्खा ने कांग्रेस की तरफ से स्वयं को जबलपुर से कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर जबलपुर की जनता से आव्हान किया कि अब उनके सामने निर्णायक वक्त आ गया है। जब उन्हें राकेश सिंह या विवेक तन्खा के विकास के एजेंडे को चुनना है।



राज्यसभा के सदस्य के रूप में विवेक तन्खा का तीन साल का कार्यकाल शेष है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह उन्हें फोन कर जबलपुर से चुनाव लड़ने के निर्देश दिए थे। विवेक तन्खा ने पार्टी अध्यक्ष के निर्देश को स्वीकार कर जबलपुर से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस द्वारा अधिकृत घोषणा करने से पहले ही तन्खा ने ट्वीट कर जबलपुर की जनता से समर्थन मांगा है। उन्होंने साफ कहा है कि उनके जीवन का उद्देश्य जबलपुर का विकास करना है। 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR