rajya sabha election 2022: MP Quota से कांग्रेस की ओर से विवेक तन्खा जाएंगे राज्य सभा, कल भोपाल में दाखिल कर सकते हैं नामांकन

5/28/2022 3:31:54 PM

जबलपुर (विवेक तिवारी): सुप्रीम कोर्ट (supreme court) के वरिष्ठ अधिवक्ता और केंद्र में असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल रहे कांग्रेस नेता विवेक तन्खा (vivek tankha) को राज्यसभा (rajya sabha) में दोबारा भेजने की सहमति कांग्रेस (congress) आलाकमान की तरफ से मिल गई है। वह रविवार को राज्य सभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर सकते है। तन्खा के नाम पर मध्य प्रदेश के तमाम वरिष्ठ नेताओं की सहमति रही है।

सोनिया, कमलनाथ, दिग्विजय, पीएल पुनिया और गोविंद सिंह ने चुके हैं सहमति 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (kamalnath) पहले ही उनके नाम को हरी झंडी दे चुके थे। इसके पहले दिग्विजय सिंह (digvijaya singh) और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भी उनके नाम पर सहमत थे। विवेक तन्खा अपनी प्रखर बुद्धि के लिए जाने जाते हैं और बिना किसी गुटबाजी के कांग्रेस में और विधि क्षेत्र में अपनी काबिलियत को दर्शा चुके हैं। लिहाजा कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी (sonia gandhi) भी उनके नाम पर पूरी तरह से सहमत थी। राज्य सभा में अपने पहले कार्यकाल के दौरान विवेक तन्खा (vivek tankha) लोक कल्याण के मामलों पर जोरदार ढंग से अपनी बात रखते आए है। इसके साथ ही कश्मीरी पंडितों (kashmiri pandit) के पुनर्वास को लेकर एक निजी विधेयक भी राज्यसभा में पेश कर चुके हैं।

एमपी की 3 सीटों पर राज्यसभा चुनाव

मध्य प्रदेश में 3 राज्यसभा सीटों (rajya sabha seats) के लिए चुनाव हो रहे हैं। जिसमें संख्या बल के साथ 2 सीट बीजेपी (bjp) के खाते में जाएंगी, यह तय है। वही 1 सीट कांग्रेस के खाते में आ रही है। जिसमें कांग्रेस (congress) ने राज्य सभा में विवेक तन्खा को भेजने का फैसला किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News