लोकसभा चुनाव का जुनून, दोनों हाथ नहीं फिर भी वोट देने बूथ पर पहुंची

4/29/2019 1:29:57 PM

जबलपुर: प्रदेश में लोकसभा की 6 सीटों पर मतदान जारी है। राजनीतिक दिग्गजों के साथ -साथ आमजन भी चुनाव में बढ़-चढ़ के लिए हिस्सा ले रहे है। जिनमें युवाओं के साथ साथ 92 वर्षीय बुजुर्ग ने मतदान किया वहीं दोनों हाथों के न होते हुए भी 21 वर्षीय लड़की वोट डालने पहुंची।



जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय भवानी यादव के दोनों हाथ नहीं है। इसके बाद भी जज्बे के साथ वोट देने पहुंची और लोगों को वोट देने का संदेश दिया। उन्होंने पैर से हस्ताक्षर किए और इसके बाद फिर अपनी मम्मी की सहायता से वोट दिया। भवानी जबलपुर के श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही हैं।

उमरिया में 92 वर्षीय बानो बी ने भी किया अपने मत का प्रयोग। बानो अपने मतदान करने के लिए  व्हीलचेयर में बैठकर आई ।

 

 

 

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR