MP Election: प्रदेश में मतदान जारी, नेता पुत्रों ने भी डाला वोट

11/28/2018 4:28:10 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। बीजेपी जहां लगातार चौथी बार चुनाव जीतने की कोशिश में लगी है तो कांग्रेस 15 साल के लंबे इंतजार के बाद सत्ता में वापसी करना चाहती है। इस बार मत देने युवाओं से लेकर बुजुर्गों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं नेता पुत्रों ने भी चुनाव में वोट दिया।

शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय ने किया मतदान...
बुधनी में शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने मतदान किया और उन्होंने कहा कि, 'मैंने प्रचार अकेले नहीं किया है। सभी माताओं-बहनों ने प्रचार किया। हमें प्रचंड जीत की उम्मीद है।' 



दिग्विजय सिंह के बेटे भी चुनावी मैदान में...
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने इस बार चुनाव में जमकर प्रचार नहीं किया, लेकिन उनके बेटे जयवर्धन सिंह एक बार फिर राघोगढ़ से चुनावी मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि, 'पिता दिग्विजय सिंह ने पिछली बार मेरे लिए प्रचार किया था। कहा था कि, ये पहली और आखिरी बार तुम्हारे लिए प्रचार कर रहा हूं। इस बार परिवर्तन की लहर है। मेरे अब 5 साल के काम का टेस्ट है।' इसेक बाद उन्होंने कहा कि, इस बार कांग्रेस के खाते में 150 सीटें आएंगी।

कमलनाथ के बेटे ने क्या कहा...
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने कहा कि, आज राज्य की जनता बदलाव चाहती है। चुनाव में कमलनाथ फैक्टर काम कर रहा है। 

क्या कहा कैलाश विजयवर्गीय के बेटे ने...
बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर-3 विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि, चुनाव प्रचार के दौरान कोई विवाद नहीं हुआ। कैंपेन अच्छा हुआ। लोगों का अच्छा रिस्पांस मिला। इसके बाद उन्होंने कहा कि, वह जीत के प्रति आश्वस्त हैं। तीन नंबर विधानसभा इंदौर का ऐतिहासिक स्थल है। यहां से टिकट मिलना सौभाग्य की बात है। आगे आकाश ने कहा कि, उन्हें पिता के नाम का फायदा मिल रहा है। जनता ने उन पर बहुत विश्वास किया है।
 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar