छत्तीसगढ़ आगमन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन
Tuesday, Nov 03, 2026-04:39 PM (IST)
रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): माता कौशल्या की पावन जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की पवित्र धरा पर माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के शुभागमन पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

छत्तीसगढ़ के प्रति आपका आत्मीय स्नेह, अटूट विश्वास और विशेष लगाव हम सभी के लिए प्रेरणा एवं शक्ति का स्रोत है। प्रदेश की शांति, सुरक्षा, सुशासन और सर्वांगीण विकास के प्रति आपकी दृढ़ प्रतिबद्धता तथा निरंतर सहयोग विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान कर रहा है।
आपका मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदेश की विकास यात्रा को गति देने के साथ-साथ छत्तीसगढ़वासियों की आकांक्षाओं और उज्ज्वल भविष्य के प्रति विश्वास को भी सुदृढ़ करता है। छत्तीसगढ़ महतारी की इस पावन एवं पुण्य धरा पर आपका समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हृदय की गहराइयों से हार्दिक स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन।

