मध्य प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

8/7/2020 1:12:29 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में मानसून किसानों पर मेहरबान हो रहा है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, राज्य के 20 जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। वहीं कही कहीं गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। हालांकि अन्य जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज के साथ बौछारे हो सकती हैं।
PunjabKesari
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, भोपाल के वरिष्ठ अधिकारी अजय शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के रीवा, सिवनी, दमोह, सागर, छतरपुर, सतना, कटनी, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, होशंगाबाद, बैतूल,धार, शाजापुर, आगर मालवा, गुना,अलीराजपुर, झाबुआ, अशोकनगर, ग्वालियर एवं श्योपर जिलों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा या अति भारी वर्षा हो सकती है। शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज के साथ बौछारे हो सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News