Punjab Kesari MP ads

जबलपुर में थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप, विश्व हिंदू महासंघ पदाधिकारी को हिंदुत्व का कीड़ा निकाल देने की चेतावनी

Saturday, Apr 04, 2026-11:47 PM (IST)

जबलपुर (विवेक  तिवारी): मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर थाना प्रभारी बेलबाग पर गंभीर आरोप लगे हैं। दरअसल यहां पर विश्व हिंदू महासंघ ने थाना प्रभारी पर एक बड़ा आरोप लगाया है। विश्व हिंदू महासंघ  सदस्य विकाश कुमार खरे सदस्य ने आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी ने उन्हें हिंदुत्व का कीड़ा निकाल देने की धमकी दी है।

PunjabKesari

लैंड जिहाद के मुद्दे को लेकर सारा विवाद बताया जा रहा है । विकाश कुमार खरे ने कहा है कि थाना प्रभारी ने चेतावनी दी है कि यदि उनके थाना क्षेत्र में पुतला जलाया गया तो नाली साफ कराएंगे और हिंदुत्व का कीडा निकाल दिया जाएगा। खरे के मुताबिक ये घटना हनुमान जयंती के दिन की है।

इसी मामले को लेकर  विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया है और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता शिकायत लेकर पहुंचे थे। वहीं आरोप है कि  एसपी ने भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर को अनदेखा  किया और  ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News