सवर्णों की चेतावनी- कानून वापस लो, नहीं तो लगा देंगे आग

9/20/2018 3:15:34 PM

भोपाल : मध्यप्रदेश में एससी-एसटी एक्ट को लेकर विरोध तेजी से बढ़ने लगा है। सवर्ण समाज ने एक बार फिर राजधानी की सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने शहर के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग जगह प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को दो महीने का समय दिया है। ये काला कानून वापस लें, वरना इसे बनाने वालों के घरों में 6 नवंबर को आग लगा देंगे। 

उन्होंने कहा कि हमारा विरोध किसी एक पार्टी के खिलाफ नहीं है। हम इस कानून को बनाने वालों के खिलाफ हैं। संसद में बैठे सांसदों ने इस कानून को अपने हित के लिए पास कर दिया। समाज में गंदे नेता जातिवाद को बढ़ावा देकर समाज के बीच खाई बना रहे हैं। राजधानी में सवर्ण समाज रैली निकाल रहा है। ये रैली, शहर के अरेरा कॉलोनी के गणेश मंदिर से शुरू होकर सीएम हाउस पहुंचेगी। इनका नारा है, 'मैदान में आओ औऱ अपना वजूद बचाओ, राजनैतिक पार्टियों को झुकाओ'। 
 

suman

This news is suman