थप्पड़ मारा तो काट लिया हाथ! दो महीने पहले मारा था थप्पड़ अब लिया बदला

10/22/2021 5:05:20 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में पुराने विवाद के चलते बदमाशों ने एक व्यापारी का हाथ काट दिया और फरार हो गए। दरअसल इंदौर के देवगुराड़िया में किराना व्यापारी ने दो माह पहले विवाद होने पर चांटा मार दिया था। इसके बाद शराबी ने गुरुवार रात को इसका बदला ले लिया। रात को किराना व्यापारी से विवाद करते हुए आरोपी युवक व उसके भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर व्यापारी के हाथ का पंजा काट दिया। पंजा काट देने से व्यापारी की हालत गंभीर बनी हुई है। वही घटना के बाद से आरोपी फरार है जिनकी  पुलिस तलाश कर रही है। 



चांटे के बदले हाथ का पंजा...जिस हाथ से चांटा मारा बदमाशों ने वही हाथ काट दिया। दिल को दहला देने वाली घटना इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया इलाके के पत्थर मुंडला की है जहां एक किराना दुकान चलाने वाले दुकानदार ने शराबी को दो माह पहले किसी विवाद के चलते चांटा जड़ दिया था। गुरुवार रात आरोपियों ने इसका बदला लेने के लिए अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर किराना व्यापारी को घेरकर उसके हाथ का पंजा काट दिया। गंभीर हालत में उपचार के लिए किराना व्यापारी को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमला करने वाले दोनों भाई और उनके साथियों की तलाश कर रही है। घटना खुडैल के पत्थर मुंडला की है। यहां रहने वाले फरहान अंसारी को उसका भाई गंभीर हालात में अस्पताल लेकर पहुंचा था।



बताया जा रहा है कि घायल फरहान इलाके में किराने की दुकान चलाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो माह पहले उसने समीर लाला को एक लड़की के साथ मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया था और उसकी जमकर धुनाई भी की थी और उसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया था। फरहान से इसका बदला लेने के लिए आरोपियों ने शुक्रवार रात विवाद किया। समीर के साथ उसका भाई अनीस व अन्य लोग थे। जो फरहान को उठाकर ले गए और मारपीट कर उसके सीधे हाथ का पंजा काट दिया। इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर चले गए। रात में परिवार वाले फरहान व एक थैली में एमवाय अस्पताल में कटा हुआ पंजा लेकर पहुंचे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है।

meena

This news is Content Writer meena