MP में 1, 2, 3 और 4 सितंबर तक मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; रहें सावधान
Tuesday, Sep 01, 2026-09:38 AM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। राज्य के कई जिलों में तेज बारिश ने हाहाकार मचाया। लोगों को आवाजाही संबंधी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर जलभराव जैसी स्थिती देखने को मिली। इसी बीच मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी सामने आई है। मंगलवार को राज्य के करीब 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि 2 जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में अगले चार दिन मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है।
17 जिलों में बारिश की आशंका, 2 में ओरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के उमरिया और बालाघाट में अधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन 2 जिलों में विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, सिवनी और छिंदवाड़ा में भारी बारिश की चेतावनी है। भोपाल समेत कई अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है।
वहीं, मौसम विभाग ने 1, 2, 3 और 4 सितंबर तक राज्य के कई जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। ऐसें में तामपान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, लगातार बारिश से कई जिलों में जलभराव की स्थिती पैदा होगी। जिस वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल, प्रदेश के कई जिलों में 24 घंटे के दौरान करीब 4 से 8 इंच तक बारिश होने का अनुमान है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की
1. गरज-चमक के दौरान घर से बाहर निकलने से परहेज करें
2. खराब मौसम में पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हो
3. आंधी-तूफान के दौरान खुले मैदानों और खेतों में काम करने से बचें
4. भारी बारिश के बीच अनावश्यक यात्रा से बचें
5. विशेष तौर पर बच्चों व बजुर्गों का ध्यान रखें

