यात्रीगण कृप्या ध्यान दें- त्योहारों के मद्देनजर पश्चिम रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन

7/31/2021 6:17:59 PM

इंदौर(गौरव कंछल): पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के प्रमुख स्टेशनों में इंदौर रेलवे स्टेशन शुमार है। इंदौर रेलवे स्टेशन से देश के विभिन्न क्षेत्रों में ट्रेनों का संचालन किया जाता है। वर्तमान में इंदौर से 2 दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। लॉकडाउन के पूर्व इंदौर से 36 दिनों का संचालन किया जाता था। लॉकडाउन के चलते करीब 25 ट्रेनों को रद्द किया गया था। वही एक बार फिर वर्तमान में 32 ट्रेनों  का संचालन किया जा रहा है।

PunjabKesari

इंदौर रेलवे स्टेशन से चलाई जा रही विभिन्न ट्रेनों में वर्तमान में यात्रियों की संख्या सामान्य हैं हालांकि लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अधिक बताई जा रही है। रेलवे जनसंपर्क अधिकारी हेमराज मीणा के अनुसार इंदौर से चलाई जा रही कुछ ट्रेनों में ही 100% बुकिंग सामने आ रही है। कई ट्रेनें वर्तमान में सामान्य यात्री संख्या पर संचालित की जा रही है। हालांकि आने वाले दिनों में इन ट्रेनों में त्योहारों के चलते यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

PunjabKesari

वहीं वर्तमान में संचालित की जा रही ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित किया जा रहा है। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहारों के समय यात्री संख्या के आधार पर विशेष ट्रेन भी चलाई जा सकती है परंतु वर्तमान मे ट्रेनों में त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की संख्या अधिक नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News