MP के ग्वालियर और सतना में गिरे ओले, कई क्षेत्रों में छाया घना कोहरा

1/25/2019 2:57:58 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में ओले गिरने और बारिश से शुक्रवार को घने कोहरे के बीच सुबह हुई। प्रदेश के भोपाल में शुक्रवार सुबह पांच बजे दृष्यता 1500 मीटर थी जो कि 6:30 बजे तक 50 मीटर रह गई। वहीं राज्य के कई क्षेत्रों में ओले गिरने के बाद तापमान में भी खासा असर देखा गया। राजधानी भोपाल में गुरुवार की रात को न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं भोपाल के अलावा जबलपुर, मंडला, नीमच, राजगढ़ और शाजापुर में भी घना कोहरा छाया हुआ है। 

प्रदेश के मालवा क्षेत्र में सुबह तेज बारिश के साथ जमकर ओले गिरे, इसके अतिरिक्त सीधी, रीवा, सतना, सिंगरौली, शहडोल व जबलपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी ओलवृष्टि हुई। जिसके कारण किसान काफी चिंतित हैं। ओलावृष्टि के कारण फसल खराब होने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं। मौसम विभाग ने सागर, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर, शहडोल और चंबल संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना जताई है।  
 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar