सिंधिया पर ये क्या बोल गए दिग्विजय, गद्दारों को आने वाली पीढ़ियां याद रखती हैं

12/5/2021 6:42:54 PM

लटेरी (अमित रैकवार): दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने विदिशा के लटेरी के मुंडेला गांव में जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि सिंधिया ने कांग्रेस का पूरा फायदा उठाया और अब भाजपा में चले गए।  

दिग्विजय यहीं नहीं रुके... उन्होंने आगे कहा कि गद्दार को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा। जो गद्दारी करता है उसे आने वाली पीढ़ियां माफ नहीं करती। आज भी जब झांसी की रानी की बात निकलती है तो सिंधिया परिवार की बात आती है। पानीपत की लड़ाई में अगर इन्होंने हिन्दू राजाओं का साथ दिया होता, तो अहमद शाह अफगानी पानीपत की ये लड़ाई हार गया होता, और महाराज सिंधिया ने अगर कांग्रेस के साथ गद्दारी नहीं की होती तो आज भी कमलनाथ सरकार बनी रहती।

 

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari